लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें मुंबई का हाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2023 12:26 IST

मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आने और प्रमुख सड़कों पर यातायात की आवाजाही बाधित होने की चेतावनी दी है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो साल के इस वक्त के लिए सामान्य है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आने और प्रमुख सड़कों पर यातायात की आवाजाही बाधित होने की चेतावनी दी है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो साल के इस वक्त के लिए सामान्य है। 

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश दर्ज की गई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले छह से सात दिन बादल छाए रहने और कभी-कभार बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

मार्च में 17.4 मिमी सामान्य बारिश की तुलना में 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी की तुलना में 20.1 मिमी, मई में 30.7 मिमी की तुलना में 111 मिमी और जून में 74.1 मिमी की तुलना में 101.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने जुलाई में देश में सामान्य बारिश (94 से 106 प्रतिशत) का अनुमान जताया है। बहरहाल उसने उत्तरपश्चिमी, पूर्वोत्तर और दक्षिणपूर्वी भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया है। 

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया है, जिसमें शहर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। बुधवार की सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद यह बात सामने आई है।

पीटीआई के अनुसार, नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई, पूर्वी और पश्चिमी उपनगर में बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में क्रमशः 53.93 मिलीमीटर, 27.97 मिलीमीटर और 45.59 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुंबई के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार रात से बारिश की तीव्रता कम हुई है और बुधवार सुबह शहर तथा उपनगरों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। 

आईएमडी मुंबई की ओर से मंगलवार शाम जारी की गई अद्यतन 'जिला पूर्वानुमान एवं चेतावनी' में बुधवार को यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी गई और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया।

चेतावनी के लिए चार रंगों के कोड को इस्तेमाल किया जाता है

आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार 'रंगों के कोड' का उपयोग करता है, जिसमें 'हरा' (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), 'पीला' (नजर रखें और तत्पर रहें), 'नारंगी' (तैयार रहें) और 'लाल' (कार्रवाई करें) शामिल हैं। स्थिति के अनुसार, इन रंगों के अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अलर्ट 'ग्रीन अलर्ट', 'येलो अलर्ट', 'ऑरेंज अलर्ट' और 'रेड अलर्ट' होते हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए