लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा 79 साल की उम्र में करने जा रहे हैं कर्नाटक का दौरा, 2023 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को करेंगे मजबूत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 27, 2022 15:16 IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वयोवृद्ध नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे79 साल के बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का दौरा करने जा रहे हैंहालांकि पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने यह स्पष्ट किया है कि वह 2023 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगेभाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हाल ही में येदियुरप्पा को भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल किया है

बेंगलुरु:कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराने के लिए 79 साल के वयोवृद्ध नेता बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर से कमर कस कर तैयार हो गये हैं। बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर पूरे प्रदेश का दौरा करने की योजना बना रहे हैं।

इस संबंध में येदियुरप्पा ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बार फिर से जनता के बीच जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस सिलसिले में येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और राज्य भाजपा की ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के साथ साल 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए बनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा की।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले भाजपा संसदीय बोर्ड में उन्हें शामिल किये जाने से न केवल कर्नाटक में बल्कि पूरे दक्षिण भारत में फैले भाजपा के मतदाताओं में एक अच्छा संदेश गया है।"

इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का शुक्रिया अदा करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक में अपनी गतिविधियों को और सक्रिय करने जा रहे हैं और इसके लिए वो सितंबर के पहले सप्ताह से पूरे राज्य का दौरा करेंगे। उनका कहना है कि वो उस यात्रा के जरिये राज्य में भाजपा को और मजबूत करने के लिए लोगों से मिलेंगे और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।

हालांकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके साथ यह भी स्पष्ट किया कि वह 2023 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि वह तीन चरणों में पूरे राज्य का दौरे करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं अपने दौरे के दौरान जमीनी स्थिति का आकलन करूंगा और इसके लिए मैं हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए पार्टी के लिए भविष्य के नेताओं की पहचान भी करूंगा।"

उन्होंने कहा कि भाजपा एक खुले विचारों की लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसे अन्य दलों से आने वाले अच्छे नेताओं को पार्टी में शामिल करने से कोई परहेज नहीं है।  येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी है भारी उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा इस बार भी कांग्रेस को हराकर अपने दमखम को सबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटकBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा