लाइव न्यूज़ :

दस नवंबर को उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:11 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार जल्द से जल्द होगा और वह 10 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के तुरंत बाद पार्टी आलाकमान से इस संबंध में चर्चा करेंगे।

येदियुरप्पा ने कहा, “हमारे उम्मीदवार सीरा और राजराजेश्वरी नगर निर्वाचन क्षेत्रों में भारी अंतर से जीतने जा रहे हैं, जिनके परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस दिन या उसके बाद मैं दिल्ली जाऊंगा या हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (जेपी नड्डा) और अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) से फोन पर बात करूंगा और जल्द से जल्द मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में चर्चा करूंगा।’’

मंगलुरु में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

इससे पहले सितंबर में, येदियुरप्पा ने कैबिनेट विस्तार के लिए आलाकमान से मंजूरी लेने के लिए दिल्ली का दौरा किया था, लेकिन इसके लिए हरी झंडी नहीं मिल पाई थी।

तब उन्होंने यह कहा था कि पार्टी नेतृत्व के फैसले के आधार पर ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा ।

येदियुरप्पा के लिए मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की राह आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि कई नेता मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं।

आठ बार के विधायक उमेश कट्टी जैसे कई पुराने नेताओं को भी मंत्री बनने का इंतजार है, जबकि ए एच विश्वनाथ, आर शंकर और एम टी बी नागराज जैसे कांग्रेस-जद (एस) के बागी नेता भी मंत्री पद की प्रतीक्षा में हैं, जिन्होंने भाजपा को सत्ता में आने में मदद की थी और अब भाजपा की ओर से एमएलसी हैं।

कैबिनेट में वर्तमान में 28 सदस्य हैं, और छह सीटें अभी खाली हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए