लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने राम मंदिर के वास्ते निधि संग्रह पर टिप्पणियों को लेकर विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 फरवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह किये जाने के संबंध में लगाये गये आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं, विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धारमैया और एच डी कुमारस्वामी पर बुधवार को निशाना साधा।

दोनों नेताओं ने आरोप लगाया था कि निधि संग्रह अभियान में पारदर्शिता का अभाव है।

कुमारस्वामी ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरोप लगाया था कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खातिर चंदा देने वाले और नहीं देने वाले लोगों के घर पर अलग-अलग निशान लगा रहा है और आरोप लगाया था कि यह वैसा ही है जैसा नाजियों ने जर्मनी में किया था।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी को भी राम मंदिर के लिए दान करने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हम किसी को राम मंदिर के वास्ते दान करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। जब हिंदू, मुस्लिम और ईसाई एक माता (भारत) की मदद कर रहे हैं, तो कुछ लोग भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं, जो उनके स्तर के अनुरूप नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत पीड़ा के साथ कहता हूं कि कम से कम अब से जनता के बीच बोलते हुए सावधानी बरतें और अवांछित टिप्पणी करने से बचें।’’

इससे पहले कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मैं न तो राम मंदिर के विरोध में हूं और न ही मैं किसी संगठन या राम मंदिर के लिए धन संग्रह के बारे में कुछ बुरा बोल रहा हूं। यहां तक कि मेरी पार्टी के सदस्यों ने भी पैसे दिए हैं, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि किन्हें पैसे इकट्ठा करने के लिए अधिकृत किया गया है ? उनकी पृष्ठभूमि क्या है? उन्हें लाइसेंस किसने दिया।’’

उन्होंने कहा कि उनकी आपत्ति केवल मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में पारदर्शिता नहीं होने और राम के नाम पर धन की ‘‘लूट और दुरुपयोग’’ को लेकर है।

आरएसएस ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा था कि इनका जवाब देना भी उचित नहीं है।

मंदिर के निर्माण के लिए चंदा एकत्र कर रहे संगठनों में शामिल विश्व हिंदू परिषद ने इन आरोपों के लिए कुमारस्वामी की निंदा की।

कुमारस्वामी ने कहा कि चंदा ऑनलाइन माध्यम से एकत्र किया जा सकता है।

जद (एस) नेता ने पूछा, ‘‘हमने बहुत से जन धन खाते खोले हैं, फिर हम ऑनलाइन पैसा क्यों नहीं एकत्र कर सकते हैं? क्यों सड़क पर इकट्ठा करते हैं और घरों को चिह्नित करते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने भी देशभर से राम मंदिर के लिए 1990 में एकत्रित धन का कोई हिसाब नहीं दिया।

कुमारस्वामी ने कहा कि वह एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसका भगवान में विश्वास है, लेकिन उसने कभी भी भगवान के नाम का गलत इस्तेमाल नहीं किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी 130 करोड़ लोगों के प्रति प्रतिबद्धता है लेकिन हम समाज को तोड़ने में विश्वास नहीं करते हैं।’’

कर्नाटक में विहिप के संगठन सचिव बासवाराज ने आरएसएस के खिलाफ कुमारस्वामी के पूर्व के बयान की मंगलवार को निंदा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर