लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 'डायरी बम' पर येदियुरप्पा ने फेरा पानी! कहा- आयकर अधिकारी कागजात को बता चुके हैं जाली

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2019 15:21 IST

येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है और जंग शुरू होने से पहले ही हार चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेताओं को 1800 करोड़ रुपये दिये जाने के आरोप पर येदियुरप्पा ने दिया जवाब येदियुरप्पा ने कहा- 'कांग्रेस जंग शुरू होने से पहले हार गई है'बीएस येदियुरप्पा ने मानहानि का केस दायर करने की बात कही

कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस द्वारा उन पर सीएम रहते बीजेपी के शीर्ष नेताओं को 1800 करोड़ रुपये दिये जाने के आरोपों को खारिज किया है। कांग्रेस के शुक्रवार को एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाये जाने के कुछ ही देर बाद येदियुरप्पा मीडिया के सामने आये और कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान है और इसलिए ऐसी बाते कह रही है।

येदियुरप्पा ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं के पास सोचने को कुछ नहीं है। वे मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं, वे लड़ाई शुरू होने से पहले ही हार गये हैं। आईटी डिपार्टमेंट पहले ही इन दस्तावेजों को जाली बता चुका है।'  

साथ ही येदियुरप्पा ने कहा, 'उन्होंने आने वाले चुनाव को देखते हुए फायदा लेने के लिए मीडिया में यह स्टोरी प्लांट की। कांग्रेस ने जो मुद्दे उठाये हैं वे अप्रासंगिक और गलत हैं। मैं सीनियर वकीलों से चर्चा कर रहा हूं ताकि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया जा सके।' 

इससे पहले कांग्रेस ने 'The Caravan' पत्रिका में छपी रिपोर्ट के हवाले से बीजेपी पर 1800 करोड़ रुपये 'रिश्वत' लेने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बीएस येदियुरप्पा ने 1800 करोड़ रुपये बीजेपी के शीर्ष नेताओं को पहुंचाये। सुरजेवाला ने एक डायरी का जिक्र करते हुए कहा, 'इसमें येदियुरप्पा सहित कई सीनियर बीजेपी नेताओं के नाम हैं और जो खुद को चौकीदार कहते हैं उन्हें इसकी जांच करानी चाहिए।'

रणदीप ने कहा, 'इस डायरी में बीजेपी नेता राजनाथ सिंह से लेकर अरुण जेटली के नाम है। बीजेपी नेताओं पर 1800 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का जिक्र है। क्या ये गलत है या सही है? इस पर येदियुरप्पा का हस्ताक्षर है। यह डायरी 2017 से इनकर टैक्स विभाग के पास है। अगर ऐसा है तो मोदी जी और बीजेपी इसकी जांच क्यों नहीं कराते?'

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिमोगा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल