लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से की मुलाकात, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज

By भाषा | Updated: July 17, 2021 12:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने उन्हें दक्षिण के राज्य में पार्टी का मजबूत करने और फिर से सत्ता में वापस लाने को कहा है।

येदियुरप्पा ने आज भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में पार्टी की स्थिति और मजबूत करने को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने (नड्डा) कर्नाटक की सत्ता में भाजपा की वापसी पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने भी यही कहा था। इस बारे में विस्तृत चर्चा हुई।’’

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और मेगेदातु परियोजना सहित राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। येदियुरप्पा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच येदियुरप्पा का दिल्ली दौरा हुआ है। इस दौरे ने इन अटकलों को और बल दिया है। हालांकि, येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे से संबंधित खबरों का भी खंडन किया और कहा कि इनमें तनिक भी सच्चाई नहीं है।

नड्डा से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, ‘‘देश में और राज्य में भाजपा को मजबूत करने को लेकर मेरी उनसे (नड्डा) विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने मुझे कई सारे दिशा-निर्देश दिए हैं। मेरे बारे में उनकी राय बहुत अच्छी है। मैं पार्टी के लिए काम करूंगा और फिर से कर्नाटक की सत्ता में लौटूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए