लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों को लेकर यशवंत सिन्हा का केंद्र पर कटाक्ष, कहा- सरकार द्वारा किए गए वादे के विपरीत उन्हें कश्मीर छोड़ने के लिए किया जा रहा मजबूर

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2022 12:40 IST

आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे के विपरीत कश्मीरी पंडितों को वहां की अशांत परिस्थितियों के कारण कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। केंद्र सरकार को कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देदेश में राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है।मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी अक्सर मोदी सरकार की 'कठपुतली' होने का आरोप लगाया जाता रहा है।

नई दिल्ली: आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कश्मीरी पंडितों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कश्मीरी पंडितों की कश्मीर में स्थिति के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्हें कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

ऐसे में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे के विपरीत कश्मीरी पंडितों को वहां की अशांत परिस्थितियों के कारण कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। केंद्र सरकार को कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए।" इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक पत्र भी लिखा।

ट्वीट करते हुए यशवंत सिन्हा ने एक तस्वीर साझा की जिसमें लिखा है, "केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास के लिए स्थितियां बनाने के अपने वादे में विफल रही है। इसे न केवल कश्मीरी पंडितों के लिए बल्कि उन अन्य लोगों के लिए भी अपना वादा पूरा करना चाहिए, जिन्हें यहां की अशांत परिस्थितियों के कारण कश्मीर से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया था।" क्या भाजपा के उम्मीदवार भी इसकी पुष्टि करेंगे?

बता दें कि भारत का राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय है, लेकिन लगातार राष्ट्रपति पर उस समय की सरकार का 'पक्षपात' करने का आरोप लगाया गया है। इसी क्रम में जब से यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है तब उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि राष्ट्रपति के रूप में वह मोदी सरकार के 'अधिनायकवाद' और संविधान पर 'हमले' का विरोध करेंगे और वह राष्ट्रपति भवन में 'रबर स्टैंप' नहीं बनेंगे।

ऐसा इसलिए है क्योंकि वह केंद्र सरकार द्वारा 'नामित' है और इसलिए भी कि कार्यपालिका के रूप में यह सत्तारूढ़ व्यवस्था है जो वास्तविक अधिकार का प्रयोग करती है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी अक्सर मोदी सरकार की 'कठपुतली' होने का आरोप लगाया जाता रहा है। इस मामले में द्रौपदी मुर्मू पर भी पहले से ही इस मुद्दे को लेकर ताना मारा जा रहा है। मालूम हो, राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है।

टॅग्स :यशवंत सिन्हाद्रौपदी मुर्मूकश्मीरी पंडितBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?