लाइव न्यूज़ :

चाहे मेरे दुश्मन जितनी भी गाली दें, ट्विटर पर बना रहूंगा: ट्रोलर्स को यशवंत सिन्हा का जवाब

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 13, 2019 13:31 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दो दिन पहले ट्विटर पर पूछा था कि क्या मैं ट्विटर पर बना रहूं या छोड़ दूं?

Open in App
ठळक मुद्देयशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर दिग्गज अभिनेता और लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक जताया था।इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल किया गया। इससे निराश सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने के बारे में विचार मांगे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि चाहे मेरे दुश्मन जितनी भी गालियां दें, वो ट्विटर पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो बेबाक अपनी बात कहते रहेंगे। गौरतलब है कि 11 जून को एक ट्वीट में यशवंत सिन्हा ने पूछा था कि क्या मैं ट्विटर पर बना रहूं या छोड़ दूं। हाल ही में यशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर दिग्गज अभिनेता और लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक जताया था। इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल किया गया। इससे निराश सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने के बारे में विचार मांगे थे।

ट्रोलर से निराश यशवंत सिन्हा ने लिखा था, 'दो बार मैंने किसी के मरने पर शोक संदेश ट्वीट किया था। इस पर भी ट्रॉल्स ने मुझे गाली ही नही दी बल्कि यह भी कामना की कि मैं भी मर जाऊं। क्या मैं ट्विटर पर बना रहूँ या छोड़ दूं? क्या यह हम जैसे लोगों के लिए नही है? केवल गाली देने वालो के लिए है।'

इस ट्वीट पर यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कुल लोगों ने उन्हें ट्विटर छोड़ने की सलाह दी तो कुछ लोगों का मानना था कि उन्हें बेबाकी से अपनी राय रखनी चाहिए।

उर्मिला सिंह नाम की यूजर ने लिखा, 'आप क्यों दिल छोटा कर रहे हैं। डंटे रहिये मैदान में। हमने तो पीठ दिखाना सीखा नहीं इसलिये यही सलाह दे सकती हूं।' वहीं राजपाल नाम के यूजर ने लिखा, 'ट्विटर को छोड़ने से ट्विटर का भी भला होगा और हमारा भी?'

टॅग्स :यशवंत सिन्हाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण