लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा ने 22 नवंबर से कश्मीर यात्रा की घोषणा की, फिर जमीनी हालात पर जारी करेंगे रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 20, 2019 19:54 IST

सिन्हा ने कहा कि ‘कंसर्न्ड सिटीजन ग्रुप’ के सदस्य 25 नवंबर को लौट आएंगे और फिर क्षेत्र के जमीनी हालात पर अपनी रिपोर्ट जारी करेंगे।

Open in App

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद क्षेत्र के जमीनी हालात का आकलन करने के लिए नागरिक समाज का एक समूह 22 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर जाएगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी शामिल हैं। सिन्हा ने कहा कि ‘कंसर्न्ड सिटीजन ग्रुप’ के सदस्य 25 नवंबर को लौट आएंगे और फिर क्षेत्र के जमीनी हालात पर अपनी रिपोर्ट जारी करेंगे।

उन्होंने कहा कि समूह ने सितंबर में भी घाटी का दौरा किया था। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया और दिल्ली लौटने पर मजबूर किया जबकि समूह के अन्य सदस्यों को बाहर जाने की अनुमति दी गई थी। समूह के अन्य सदस्यों में पूर्व नौकरशाह वजाहत हबीबुल्लाह, पत्रकार भारत भूषण और सामाजिक कार्यकर्ता कपिल काक और सुशोभा बार्वे शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 को रद्द करने के अपने फैसले की घोषणा की थी और साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के लिए कानून लेकर आयी थी। राज्यसभा में उसी दिन इस विधेयक को पारित कर दिया गया, जबकि लोकसभा में अगले दिन इसे पारित किया गया। सरकार ने तब एहतियात के तौर पर सुरक्षा और संचार संबंधी प्रतिबंध लगा दिए थे, जिनमें से अधिकांश प्रतिबंधों को हटा लिया गया है, हालांकि इंटरनेट पर पाबंदी अब भी लगी हुई है।

टॅग्स :यशवंत सिन्हाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत