यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी की बाढ़ की चेतावनी

By भाषा | Published: July 28, 2018 06:54 PM2018-07-28T18:54:54+5:302018-07-28T18:55:42+5:30

दिल्ली में बाढ़ की आशंका बनी हुई है वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी राज्यों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Yamuna water level above danger mark, administration issued a warning of the flood | यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी की बाढ़ की चेतावनी

यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन ने जारी की बाढ़ की चेतावनी

नई दिल्ली, 28 जुलाईः यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है और इसमें और अधिक इजाफे की आशंका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का परामर्श जारी किया है। हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर आज सुबह नौ बजे 2.11 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।

पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर आज रात नौ बजे से 11 बजे तक बढ़कर 205.40 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।

 बयान के मुताबिक, ‘‘दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 28 जुलाई की सुबह सात बजे 204.92 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से ऊपर है। जल स्तर में और वृद्धि हो रही है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद कल चेतावनी जारी की गयी थी।



 
बयान के मुताबिक, ‘‘सभी कार्यपालक इंजीनियरों / क्षेत्र के अधिकारियों को पानी जारी करने, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर और केंद्रीय जल आयोग / एमईटी के परामर्श या पूर्वानुमान के बाबत नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने और उचित उपाय करने का अनुरोध किया गया है ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।’’

परामर्श में कहा गया, ‘‘केंद्रीय जल आयोग, ऊपरी यमुना संभाग-नई दिल्ली ने दिल्ली रेलवे पुल (उत्तरी दिल्ली) के लिए बाढ़ का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली रेलवे पुल पर पानी का स्तर 28 जुलाई को सुबह नौ बजे 205 मीटर था (चेतावनी का स्तर 204.00 मीटर है)।’’ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी राज्यों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Yamuna water level above danger mark, administration issued a warning of the flood

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे