लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण सुस्ती के बावजूद यमुना सफाई परियोजना पटरी पर : जैन

By भाषा | Updated: June 30, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘‘सुस्ती’’ के बावजूद पांच साल में यमुना की सफाई करने की दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पटरी पर है।

दिल्ली में यमुना नदी के पानी में तैरते जहरीले झाग के दृश्य पिछले कुछ दिनों के दौरान सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं, जिस पर लोगों की असंख्य प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियां आ रही हैं।

जैन ने कहा कि नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने पहले ही नवीनतम बीआईएस मानकों के अनुरूप खरा नहीं उतरने वाले साबुन और डिटर्जेंट की बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा विपणन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, यमुना में जहरीले झाग के बनने का प्राथमिक कारण अपशिष्ट जल में फॉस्फेट की उच्च मात्रा है, जो रंगाई उद्योगों, कपड़ा धोने वाले घाटों और घरों में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट से बनता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘नवीनतम मानकों के अनुरूप साबुन और डिटर्जेंट पर प्रतिबंध धीरे-धीरे यमुना में प्रदूषण पर प्रभाव डालेगा।’’

जैन ने कहा, ‘‘हमने कहा था कि हम इस कार्यकाल (आप सरकार का वर्तमान कार्यकाल) में यमुना को पूरी तरह से साफ कर देंगे। कोविड-19 महामारी के कारण परियोजना पर काम थोड़ा धीमा हो गया है, लेकिन अभी भी साढ़े तीन साल बाकी हैं। हम इसे पूरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'