लाइव न्यूज़ :

याकूब मेनन के कब्र को मार्बल-LED लाइट से सजाने पर हुआ विवाद, BJP ने पूछा मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार को सम्मान क्यों?

By आजाद खान | Updated: September 8, 2022 13:10 IST

इस कब्र के सजाए जाने को लेकर भाजपा नेता राम कदम ने सवाल उठाया है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा है कि आखिर एक गुनाहगार के कब्र को सजाया क्यों गया है?

Open in App
ठळक मुद्दे1993 मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार याकूब मेनन के कब्र को लेकर विवाद शुरू हो गया है। याकूब मेनन के कब्र के कुछ फोटो भाजपा नेता ने शेयर किया है। फोटो में कब्र को मार्बल और एलईडी लाइट से सजा दिख रहा है।

Yakub Memon: 1993 के मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार याकूब मेमन के कब्र को लेकर विवाद शुरू हो गया है। याकूब मेमन के कब्र को लेकर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। इसे लेकर भाजपा नेता राम कदम ने सवाल पूछा है कि आखिर एक गुनाहगार की कब्र को सजाया क्यों गया है। 

दरअसल, मुंबई में मौजूद याकूब मेमन के कब्र को मार्बल और एलईडी लाइट से सजाया गया है। इस पर भाजपा नेता ने कड़ी आपत्ति जताई है।  

क्या है पूरा मामला

भाजपा नेता राम कदम ने अपने ट्विटर हैंडल से दो फोटो शेयर किया है। फोटो में 1993 के मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार याकूब मेमन के कब्र को देखाया गया है। एक फोटो में याकूब मेमन के कब्र की पहले की तस्वीरें दिखाई गई और दूसरे फोटो में ताजा तस्वीरें शेयर की गई है। 

फोटो में यह देखने को मिला है कि याकूब मेमन का कब्र पहले जहां सामान्य कब्र जैसा दिख रहा था, ऐसे में इस कब्र को अब सजा दिया गया है। याकूब मेमन के कब्र के चारों और मार्बल लगा दिया गया है और इसे एलईडी लाइट से भी सजा दिया गया है। इस तरह से कब्र को सजाने को लेकर भाजपा नेता ने एतराज जताया है। 

भाजपा नेता ने जताई आपत्ति

इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता राम कमन ने कहा कि जो शख्स सैकड़ों लोगों की मौत का जिम्मेदार था, उसे इतना सम्मान क्यों दिया गया है। कब्र के सजाने को लेकर भाजपा नेता कदम ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा है और कहा है कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि इसमें उद्धव जी की कृपा है। 

आपको बता दें कि 93 मुंबई ब्लास्ट के आरोप में याकूब मेमन को 2015 में फांसी दी गई थी जिसके उसे दक्षिण मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया था। ऐसे में अब इसे कब्र के सजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रBJPट्विटरदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?