लाइव न्यूज़ :

यादवपुर विश्वविद्यालयः बाबुल सुप्रियो विवाद, एक माह बाद बैठक में शामिल हुए राज्यपाल

By भाषा | Updated: October 18, 2019 16:36 IST

राज्यपाल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। वह सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे और कुलपति के साथ बैठक में भाग लिया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में प्रो-वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार और विभिन्न विभागों के प्रमुख भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि 19 सितंबर को विश्वविद्यालय में बाबुल सुप्रियो को काले झंडे दिखाए गए।विद्यार्थियों के एक धड़े ने उनके साथ धक्का-मुक्की की थी।

यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में उग्र छात्रों की भीड़ द्वारा किए गए घेराव से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को 'सुरक्षित निकालने' के एक माह बाद शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ विश्वविद्यालय की ‘कोर्ट’ बैठक में शामिल हुए।

यह बैठक विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली मानद डिग्री होनोरिस कॉसा के नामों का फैसला करने के संबंध में हुई। राज्यपाल राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं। वह सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे और कुलपति के साथ बैठक में भाग लिया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में प्रो-वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार और विभिन्न विभागों के प्रमुख भी शामिल हुए।

अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रमुख ओमप्रकाश मिश्रा के मुताबिक राज्यपाल से ‘कोर्ट’ द्वारा सर्वसम्मति से लिए मानद डिग्री प्रदान करने के लिए तय किए गए चार नामों पर गौर करने का आग्रह किया गया। राज्यपाल ने प्रस्ताव पर सहमति जताई या नहीं, यह पूछने पर मिश्रा ने कहा कि हालांकि उन्होंने इसका विरोध नहीं किया लेकिन यह भी स्पष्ट कर दिया कि आगे से निर्णय लेने की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।

बता दें कि 19 सितंबर को विश्वविद्यालय में बाबुल सुप्रियो को काले झंडे दिखाए गए और विद्यार्थियों के एक धड़े ने उनके साथ धक्का-मुक्की की थी। उन्हें परिसर से बाहर जाने से भी रोका गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धनखड़ को वहां पहुंचना पड़ा। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालबाबुल सुप्रियोममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?