लाइव न्यूज़ :

लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता अली जावेद का निधन

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:14 IST

Open in App

जाने-माने लेखक, कार्यकर्ता और दिल्ली विश्वविश्वद्यालय के उर्दू विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ अली जावेद का इंतेकाल हो गया। जावेद के करीबी दोस्तों ने बुधवार को बताया कि उन्होंने दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में मंगलवार देर रात अंतिम सांस ली। 68 वर्षीय जावेद को 12 अगस्त को ब्रेन हेमरेज के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनके दोस्तों ने बताया कि जावेद को आज दोपहर बाद जामिया नगर के काब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया । वह प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष थे। इसके अलावा वह अफ्रीकी एवं एशियाई लेखक संघ के अध्यक्ष पद पर भी सेवा दे चुके थे। वह शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के निदेशक भी रहे थे। जावेद का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 1954 में हुआ था और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उर्दू में एमए, एमफिल और पीएचडी की थी।उनके इंतकाल पर हिंदी व उर्दू के लेखकों तथा लेखक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और सांप्रादयिकता के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को याद किया है।उनकी तदफीन में (सुपुर्द ए-खाक करने के दौरान) ख्वाजा शाहिद, विभूति नारायण राय, राम सरण जोशी, अपूर्वानंद, कन्हैया कुमार, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अतहर फारूकी, जावेद नकवी, सरिता नकवी, मोली कौशल, प्रोफेसर इन्मे कंवल, डॉ मोहम्मद काज़िम, शाहिद परवेज, फरहत रिज़वी, शकील अहमद, ज़फर आगा, कमर आगा, ज़िया एच रिज़वी, मीनाक्षी समेत अन्य बुद्धिजीवी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए