लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर हुई हाथापाई के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2023 23:31 IST

प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 147, 149, 186, 188, 332, 353, पीडीपीपी अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है

Open in App
ठळक मुद्देआयोजकों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है एफआईआरदिल्ली पुलिस के अनुसार, 109 प्रदर्शनकारियों सहित 700 लोगों को हिरासत में लिया गया थादेर शाम दिल्ली पुलिस ने महिला बंदियों को रिहा कर दिया गया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुई घटना के संबंध में प्रदर्शन आयोजकों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनके खिलाफ प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 147, 149, 186, 188, 332, 353, पीडीपीपी अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस रविवार को इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने पहलवानों से झड़प पर कहा कि प्रदर्शन के आयोजकों, अन्य पर दंगा करने, लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत एक मामला दंगा, एक गैरकानूनी सभा के सदस्य द्वारा अपराध, लोक सेवक को कर्तव्य के निर्वहन से रोकना, एक लोक सेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा से संबंधित है। 

पुलिस ने कहा कि कर्तव्य के निर्वहन में लोक सेवक को चोट पहुँचाना, लोक सेवक को कर्तव्य पालन करने से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग करना, और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।

पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई के बाद हिरासत में लेने के बाद जंतर मंतर पर अराजकता फैल गई। नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान पहलवानों को मार्च करने से रोके जाने के बाद हाथापाई शुरू हो गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 109 प्रदर्शनकारियों सहित 700 लोगों को हिरासत में लिया गया था। देर शाम महिला बंदियों को रिहा कर दिया गया। पहलवान विनेश फोगाट ने रिहा होने के बाद कहा, उन्होंने मुझे, साक्षी और संगीता को रिहा कर दिया है। बाकी अभी भी हिरासत में हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसWrestling Federation of Indiaविनेश फोगाटसाक्षी मलिकबजरंग पूनियाBajrang Punia
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील