लाइव न्यूज़ :

World Hindi Day 2024 Date: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस, जानिए इसका इतिहास

By रुस्तम राणा | Updated: January 5, 2024 13:21 IST

10 जनवरी साल 1975 को नागपुर में पहलीबार प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। आगे चलकर साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा।

Open in App

World Hindi Day 2024: 'हिन्दी' भारत देश की राजभाषा है, राष्ट्रीय भाषा नहीं। लेकिन हिन्दी भाषा दुनियाभर में भारत की सॉफ्ट पावर को दिखाती है। फिर चाहें वह संगीत-साहित्य के माध्यम से हो या फिर बॉलीवुड फिल्मों के जरिए। तथ्य यह है कि अंग्रेजी और चीन की मैंड्रेन भाषा के बाद हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस के अनुसार, वर्तमान में 61 करोड़ लोग हिन्दी भाषा का प्रयोग बोलचाल के माध्यम से करते हैं।  

इन देशों में खूब बोली जाती है हिन्दी

हिन्दी भाषा केवल भारत में ही नहीं, बोली जाती है, बल्कि अन्य देशों में आम बोलचाल में इसका भरपूर उपयोग किया जाता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, यूके, यूएसए, जर्मनी, न्यूजीलैंड, गुयाना, युगांडा, सूरीनाम, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में हिंदी भाषा का इस्तेमाल खूब किया जाता है। वैश्विक स्तर पर हिन्दी के विस्तार और प्रचार के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हिन्दी को जन-जन की भाषा बनाने का प्रयास है। आइए जानते हैं हिंदी दिवस के इतिहास के बारे में कुछ रोचक तथ्य- 

विश्व हिन्दी दिवस का इतिहास

विश्व हिन्दी दिवस के इतिहास पर नजर डालें तो 10 जनवरी साल 1975 को नागपुर में पहलीबार प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। आगे चलकर साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य था, हिंदी की वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसे विश्व भाषा के रूप में प्रदर्शित करना था। यह दिवस विश्व में स्थिति विभिन्न भारतीय दूतावास द्वारा भी मनाया जाता है। 

विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य

भारत की इस पहल के कारण हिन्दी का प्रसारण और महत्व काफी बढ़ा है। विश्व हिन्दी दिवस के मौके पर वैश्विक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन इस अवसर पर देश-विदेश में विभिन्न कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ावा देने और दुनिया भर के लोगों को हिन्दी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही इसके जरिए भारतीय भाषा को एक वैश्विक मान्यता भी मिलती है। 

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारततकनीक के जरिये मातृभाषाओं को बचाने की जरूरत

भारत‘कलम का कारवां’ आयोजन के जरिए जमशेदपुर में लेखकों की अनकही कहानियों को मंच देगा साहित्यसिंधिका 

भारत"हिंदी ने कई भाषाओं को निगला": तमिलनाडु विधाननसभा चुनाव से पहले उदयनिधि स्टालिन का बड़ा आरोप

भारतTamil Nadu: सीएम स्टालिन बोले- "तमिलनाडु में हिंदी के लिए न कभी जगह थी और न होगी"

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए