लाइव न्यूज़ :

गुजरात: ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नजदीक बनेगा विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, अक्टूबर 2020 में बनकर हो जाएगा तैयार

By भाषा | Updated: August 18, 2019 17:46 IST

सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि केवड़िया को प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने के वास्ते चिड़ियाघर और रिवर राफ्टिंग की सुविधा विकसित करने की योजना है।

Open in App

गुजरात के नर्मदा जिले में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नजदीक ही विश्व स्तरीय चिड़ियाघर अगले वर्ष अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा कि केवड़िया को प्रमुख पर्यटक स्थल बनाने के वास्ते चिड़ियाघर और रिवर राफ्टिंग की सुविधा विकसित करने की योजना है।

गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट खलवानी में शनिवार को एक रिवर राफ्टिंग खेल सुविधा का उद्घाटन किया।’’ उन्होंने बताया कि यह चिड़ियाघर 1300 एकड़ में फैला होगा।

इसमें शेर, बाघ, तेंदुए, 12 प्रकार के हिरण और मृग, जिराफ, ज़ेबरा, बाइसन, और अन्य विदेशी जानवर होंगे।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘सरदार पटेल प्राणि उद्यान बनाना इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुरूप है। उन्होंने पिछले वर्ष स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन करने के दौरान यह इच्छा व्यक्त की थी।’’ 

टॅग्स :गुजरातस्टैचू ऑफ यूनिटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील