लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के कार्यकाल में सुलझा लेंगे देश में छुट्टा गायों की समस्या: गिरिराज सिंह

By भाषा | Updated: November 27, 2019 05:16 IST

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार का पांच साल का कार्यकाल खत्म होने से पहले छुट्टा गायों की समस्या सुलझा लेंगे

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले वर्षों में सड़क पर छुट्टा पशु घूमते दिखाई नहीं देंगे: गिरिराज 2025 तक गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान सौ प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है: गिरिराज

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल में देश में छुट्टा घूमने वाली गायों की समस्या सुलझा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका पशुपालन मंत्रालय इस समस्या से निजात पाने के लिए समाधान खोजने पर काम कर रहा है।

योजना के विस्तार में न जाते हुए सिंह ने कहा, “पहले प्रयोग होने दीजिए।” राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर यहाँ एक सम्मलेन को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि 2025 तक गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान सौ प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “आने वाले वर्षों में सड़क पर छुट्टा पशु घूमते दिखाई नहीं देंगे। मैं इस पर चिंतित हूँ। गाय के गोबर और गोमूत्र के प्रयोग से असहाय गाएं दूसरों को सहायता दे सकेंगी।” उन्होंने कहा कि इस मसले पर मंत्रालय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के साथ मिलकर प्रयोग कर रहा है और पूरी कार्ययोजना उसके बाद बनाई जाएगी। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहगायनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप