लाइव न्यूज़ :

गुजरात से बलिया और लखनऊ पहुंचीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, जांच के बाद घर पहुंचे कामगार मजदूर

By भाषा | Updated: May 6, 2020 20:31 IST

1250 प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां सभी की मेडिकल जांच की गई और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से उन्हें उनके गन्तव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया पहुँचने के बाद सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच कराने के बाद उनको राज्य सड़क परिवहन निगम की 50 बसों से उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सभी को 21 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है।

बलिया/लखनऊ:गुजरात के राजकोट से 1250 प्रवासी मजदूरों को लेकर बुधवार सुबह बलिया रेलवे स्टेशन श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पहुंचने के बाद सभी की मेडिकल जांच की गई और राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से उन्हें उनके गन्तव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। उधर, लखनऊ में भी गुजरात के आणंद से एक विशेष ट्रेन बुधवार सुबह 1262 श्रमिकों को लेकर पहुंची। 

उन्हें 50 बसों में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बलिया के जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि गुजरात के राजकोट से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में तकरीबन साढ़े छह सौ श्रमिक बलिया जिले के तथा शेष श्रमिक पड़ोसी मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, फतेहपुर और कानपुर के थे। उन्होंने बताया कि बलिया पहुँचने के बाद सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच कराने के बाद उनको राज्य सड़क परिवहन निगम की 50 बसों से उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि सभी को 21 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। उधर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने बुधवार को एक बयान में बताया कि सुबह साढे आठ बजे 1262 प्रवासी श्रमिकों को लेकर लखनऊ पहुंची। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें भोजन और पानी देकर 50 सरकारी बसों से उनके गंतव्य जिलों के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में आने वाले अधिकतर यात्री गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़,फर्रूखाबाद, कासगंज, जौनपुर, हाथरस, जालौन और हरदोई के थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसश्रमिक स्पेशल ट्रेनलखनऊबलियाउत्तर प्रदेशगुजरातराजकोट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर