लाइव न्यूज़ :

श्रमिक स्पेशल ट्रेन को 10 घंटे आउटर पर रोका, बासी खाना व शौचालय में पानी नहीं, तो मजदूरों ने CM नीतीश के खिलाफ ट्रैक पर की नारेबाजी

By अनुराग आनंद | Updated: May 23, 2020 14:17 IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से श्रमिक ट्रेनों में बैठकर आए मजदूरों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उनकी ट्रेन को दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के आउटर सिंग्नल पर 10 घंटे तक रोके रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के आउटर सिंग्नल पर शुक्रवार रात में ये रेल रात में 11 बजे आ गई थी। एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन जो कि महाराष्ट्र के पनवेल से जौनपुर आ रही थी, उस ट्रेन को वाराणसी में करीब 10 घंटे तक रोके रखा गया।

नई दिल्ली: भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच देश भर में जारी लॉकडाउन की वजह से बिहार के लाखों मजदूर कई राज्यों में फंसे हुए हैं। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से इन मजदूरों को उनके गृहराज्य पहुंचाने का दावा कर रही है। इसी बीच खबर है कि एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन को करीब 10 घंटे तक सफर के दौरान आउटर पर रोक कर रखा गया, जिसके बाद क्रोधित होकर मजदूरों ने रेलवे ट्रैक पर ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।  

एनडीटीवी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से श्रमिक ट्रेनों में बैठकर आए मजदूरों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब उनकी ट्रेन को दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के आउटर सिंग्नल पर 10 घंटे तक रोके रखा गया। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन के आउटर सिंग्नल पर शुक्रवार रात में ये रेल रात में 11 बजे आ गई थी। तब से लेकर इसे 10 घंटे तक रोककर रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में सफर करने के लिए उनसे 1500 रुपये भी वसूले गए हैं।

इसी तरह एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन जो कि महाराष्ट्र के पनवेल से जौनपुर आ रही थी, उस ट्रेन को वाराणसी में करीब 10 घंटे तक रोके रखा गया। इससे गुस्साए मजदूरों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि बाद में रेलवे पुलिस ने इन लोगों के खाने की व्यवस्था की तब जाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।

यही नहीं इन दोनों ही ट्रेन में सफर करने वाले मजदूरों ने बताया कि उन्हें ट्रेन में बासी भोजन खाने के लिए दिया गया है। इसके अलावा, ट्रेन के शौचालय में पानी भी नहीं है। ऐसे में यदि किसी को शौच लग जाए तो काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ट्रेन की साफ-सफाई भी पूरे रास्ते में नहीं किए जाने की शिकायत ट्रेन में सफर करने वाले मजदूरों ने की है।

इसके अलावा गुजरात से बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार मजदूरों ने कानपुर में दिए गए खाने को फेंक दिया। उनका कहना था कि ये खाना खराब हो चुका था। मजदूरों ने रेलवे सुरक्षा में तैनात जवानों से कहा कि उनके साथ अमानवीय बर्ताव क्यों किया जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय रेलइंडियाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप