लाइव न्यूज़ :

साइकिल रिक्शा लेकर गुरुग्राम से बिहार पहुंचे 11 प्रवासी, श्रमिक स्पेशल ट्रेन में नहीं मिली जगह

By भाषा | Updated: May 26, 2020 17:20 IST

श्रमिक विशेष ट्रेनों के लिए कई कामगारों और श्रमिकों को टिकट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में 11 प्रवासी साइकिल रिक्शा लेकर गुरुग्राम से बिहार पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देइंतजार से आजिज आकर कुमार ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन जाने का फैसला किया लेकिन उसे स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब तक दो लाख 90 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को राज्य से उनके गृह प्रदेश तक भेजा गया है।

गुरुग्राम: श्रमिक विशेष ट्रेनों में बैठ पाने की उम्मीद खत्म होने और बंद के दौरान खर्चे पूरे नहीं होते देख 11 रिक्शा चालकों ने अपनी सबसे “महंगी संपत्ति” साइकिल रिक्शा के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लिए आठ दिन की यात्रा शुरू करने की ठानी। भरत कुमार (48) बताते हैं कि बीते दो महीनों से कोई काम नहीं था, जबकि घर पर परिवार को पैसों का इंतजार था, मकान मालिक किराया मांग रहा था, जीवन के फिर सामान्य होने को लेकर अनिश्चितता थी तथा वापस अपने गांव जाने के लिये था अंतहीन इंतजार। 

कुमार ने श्रमिक विशेष ट्रेन से सफर के लिये पंजीकरण कराया था। हर दिन उसे उम्मीद रहती कि उसका फोन बजेगा और उससे स्टेशन आने को कहा जाएगा, लेकिन हर दिन सिर्फ उसके मकानमालिक का फोन आता जो यह पूछता था कि वह बकाया किराया कब देगा। इंतजार से आजिज आकर कुमार ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन जाने का फैसला किया लेकिन उसे स्टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। उसने वहां पाया कि उस जैसे और भी लोग हैं जो वहां अपनी टिकट की स्थिति जानने के लिये पहुंचे हैं। 

उनमें से 11 एक साथ आए और फिर साइकिल रिक्शा पर 1090 किलोमीटर का लंबा सफर शुरू हुआ। इस सफर में उन्हें आठ दिन का वक्त लगा। भरत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, “मैं कब तक इंतजार करता? पहले ही दो महीने हो चुके थे। स्थिति काबू से बाहर हो रही थी। अगर मैंने किराये का कमरा खाली नहीं किया होता तो मुझे बाहर फेंक दिया गया होता। इस बात को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं थी कि स्थिति कब समान्य होगी। फिर मैंने हर हाल में वापस जाने का फैसला किया।” 

उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि मैं यहां (बिहार में) कैसे कमाई करूंगा, लेकिन यह था कि कम से कम मैं अपने परिवार के साथ रहूंगा और निकाले जाने का खतरा नहीं रहेगा। लंबी यात्रा के बाद मैं कमजोरी महसूस कर रहा हूं। मैं एक दो दिन में पता लगाऊंगा कि मैं अपने राज्य में क्या काम कर सकता हूं।” आंसू रोकते हुए जोखू ने कहा, “पहले हमने सोचा कि हम सब एक साथ जा सकते हैं। एक व्यक्ति रिक्शा चलाएगा और दूसरा बैठ सकता है जिससे यात्रा के दौरान दोनों को थोड़ा-थोड़ा आराम मिल सकता है।” 

उसने कहा, “लेकिन हम गुरुग्राम में अपना रिक्शा नहीं छोड़ सकते थे। यह हमारी सबसे महंगी संपत्ति है। हम नहीं जानते थे कि हम वापस कब लौटेंगे इसलिए हमने अपना सारा सामान रिक्शे पर बांधकर चलने की सोची।” दयानाथ (36) को लगता है कि यात्रा भले ही बेहद मुश्किल थी लेकिन उसने सही फैसला लिया। उसने कहा, “हमें पहुंचने में आठ दिन लग गए और यह बेहद मुश्किल सफर था। हमें अब तक अपने ट्रेन टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर हम वहां से नहीं चले होते तो अब भी वहीं फंसे होते। मैं कब तक विभिन्न सामुदायिक रसोई में खाता और किसी की मदद मिलने का इंतजार करता ? मुझे विश्वास था कि मुझे कोई मदद नहीं मिलने वाली, इसलिये मुझे अपना रास्ता खुद तलाशना था।” 

राजू के घर पहुंचने पर उसके पांच बच्चों ने राहत की सांस ली। उसने कहा कि वह गुरुग्राम में जो रिक्शा चलाता था वह उसका अपना नहीं था। उसने कहा, “मेरे पास अपना रिक्शा नहीं था। वह किराये पर था जिससे होने वाली कमाई से मैं उसके मालिक को हिस्सा देता था। वह यह नहीं जानता कि मैं रिक्शा यहां ले आया हूं। मुझे विश्वास है कि अगर मैं उसे पहले बता देता तो वह बहुत नाराज होता। मैं अपने दूसरे साथियों के रिक्शे पर आ सकता था लेकिन हम सभी के पास सामान भी था।”

उसने कहा ‘‘मैंने अपने परिवार को बताया कि मैं गुरुग्राम से रिक्शे से आ रहा हूं तो वे डर गए। बीच रास्ते में मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई और उनका मुझसे संपर्क नहीं हो पाया, ऐसे में उन्हें लगा कि मुझे कुछ हो गया है।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब तक दो लाख 90 हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को राज्य से उनके गृह प्रदेश तक भेजा गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में 25 मार्च से बंद लागू है और उसका चौथा चरण 31 मई को खत्म होगा। प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिये ट्रेनों और बसों का इंतजाम किया गया है लेकिन वे नाकाफी साबित हो रही हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुरुग्रामबिहारहरियाणाश्रमिक स्पेशल ट्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी