लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' से प्रेरणा लेकर लड़की बनी 'चाय वाली'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2022 20:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' को अपना मूल मंत्र बताते हुए पटना की प्रियंका गुप्ता ने पटना विमेन्स कॉलेज के सामने चाय की दुकान खोल ली है।

Open in App
ठळक मुद्दे'आत्मनिर्भर भारत' से प्रेरणा लेकर प्रियंका गुप्ता ने पटना में चाय की दुकान खोली हैप्रियंका ने 'एमबीए चाय वाला' की कहानी सुनने के बाद चाय की दुकान खोलने का फैसला कियासाल 2019 में इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन पूरा करने वाली प्रियंका बीते दो सालों से बेरोजगार थीं

पटना: बीते दो सालों से बेरोजगारी का दंश झेल रही एक ग्रेजुएट लड़की ने पटना विमेन्स कॉलेज के सामने चाय की दुकान खोली है। प्रियंका गुप्ता नाम की इस होनहार लड़की ने कई तरह के सामाजिक मथकों को तोड़ते हुए जो काम किया है, उसकी सभी कोई प्रशंसा कर रहा है।

साल 2019 में इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन पूरा करने वाली प्रियंका को चाय की दुकान खोलने की प्रेरणा 'एमबीए चाय वाला' से मिली। प्रियंका ने कहा कि वो बीते दो सालों से बहुत परेशान थी क्योंकि उन्हें कहीं जॉब नहीं मिल रही थी, तभी उन्होंने 'एमबीए चाय वाला' की कहानी सुनी और वहां से उनके दिमाग में चाय की दुकान खोलने का आइडिया आया।

समाचार एजेंसी एएनआई से 24 साल की प्रियंका ने कहा कि पटना में बहुत सारे चाय वाले हैं, तो हम क्यों नहीं चाय की दुकान खोल सकते हैं।

चूंकि प्रियंका ने अपनी चाय की दुकान पटना विमेन्स कॉलेज के पास खोली है तो बहुत सी छात्राएं प्रियंका के इस जब्बे को बल देने के लिए उनके यहां ही चाय पीना पसंद करती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने अपने चाय के दुकान की फोटो भी ट्वीटर पर पोस्ट की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी दुकान के बारे में जान सकें।

प्रियंका की दुकान पर कई तरह की चाय मिलती है। जिसमें कुल्हड़ चाय से लेकर पान चाय और चॉकलेट चाय तक के जायके मिलते हैं। इसके अलावा प्रियंका के चाय की कीमत भी औसतन 15 रुपये से 20 रुपये के बीच में है और साथ में ग्राहकों को 10 रुपये में कुकीज भी मिल जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' को अपना मूल मंत्र बताते हुए प्रियंका ने अपने चाय की दुकान के बैनर पर भी इस बात को लिखवाया है कि उनकी दुकान 'आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा देने के लिए एक छोटा सा प्रयास मात्र है।

इसके अलावा प्रियंका ने अपनी दुकान के बैनर के माध्यम से अपनी सोच को बखूबी उजागर किया है। अपने दुकान की पंच लाइन के तौर पर प्रियंका ने लिखवाया है, 'पीना ही पड़ेगा' और साथ में लिखा है 'सोच मत... चालू कर दे'।  बिहार में बेरोजगारी की बदहाली से परेशान प्रियंका गुप्ता ने जो पहल की है, उसकी सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :पटनाबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस