लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी टीम बहादुरी से खेली, शानदार कौशल दिखाया: मोदी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारतीय हॉकी टीम के ‘‘विलक्षण’’ प्रदर्शन के लिए लोग तोक्यो ओलंपिक को याद रखेंगे।

महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया सामने आई।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हॉकी टीमों के विलक्षण प्रदर्शन के लिए लोग तोक्यो ओलंपिक को याद रखेंगे। आज और पूरी प्रतियोगिता के दौरान हमारी महिला हॉकी टीम बहादुरी से खेली और शानदार कौशल दिखाया। अगले मुकाबले और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं।

भारतीय महिला हॉकी टीम का ओलंपिक में पहली बार स्वर्ण जीतने का सपना आज टूट गया। सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने 2- 1 से भारत को पराजित कर दिया।

भारत के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है जिसके लिये शुक्रवार को उसका सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए