लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग ने महिला अधिकारी का ‘टू-फिंगर टेस्ट’ कराने को लेकर वायुसेना प्रमुख को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर राष्ट्रीय महिला आयोग ने वायुसेना की एक महिला अधिकारी का कथित तौर पर ‘टू-फिंगर टेस्ट’ कराने के मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है और वायुसेना प्रमुख से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।

अपने एक सहयोगी द्वारा कथित तौर पर यौन हमले का सामना करने वाली 28 वर्षीय महिला अधिकारी का दावा है कि उसे सदमे से गुजरना पड़ा है ।

आयोग ने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग बहुत निराश है और भारतीय वायुसेना के चिकित्सकों की ओर से प्रतिबंधित टू-फिंगर टेस्ट कराने के कदम की कड़ी भर्त्सना करता है। यह उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है और साथ ही, निजता एवं महिला के गरिमामयी जीवन जीने के अधिकार का भी हनन है।’’

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने वायुसेना प्रमुख को पत्र लिखकर इस मामले में जरूरी कदम उठाने और वायुसेना के चिकित्सकों को सरकार एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से टू-फिंगर टेस्ट के संदर्भ में तय दिशानिर्देशों के बारे में जरूरी ज्ञान दिए जाने के लिए कहा है।

महिला अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले सप्ताह एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?