लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शहर की पुलिस को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर पूर्वी दिल्ली में छह साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद उठाए गए कदमों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने कहा कि उसे सूचित किया गया कि लड़की 11 अगस्त को घर के बाहर खेल रही थी जहां से उसे अगवा कर बलात्कार किया गया। लड़की का खून बह रहा था और उसे एम्स ले जाया गया। आयोग ने कहा, ‘‘यह बहुत गंभीर मामला है।’’

आयोग ने मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति, गिरफ्तार आरोपी की विस्तृत जानकारी और अब तक उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी 16 अगस्त तक मांगी।

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने त्रिलोकपुरी की घटना के बाद देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होने पर सवाल उठाया।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 34 साल के एक शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मयूर विहार इलाके में 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने बलात्कार किया। कल से हमारी टीम बच्ची के साथ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कब तक ऐसे ही छोटी बच्चियां हैवानियत का शिकार बनती रहेंगी? क्यों देश में महिला सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं होती?

मयूर विहार की इस घटना से कुछ दिन पहले ही दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नांगल इलाके में एक दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना सामने आई थी।

बच्ची की एक अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए