लाइव न्यूज़ :

RSS के संगठन ने बताया, बिना परिवार और बिना कमाई वाली आध्यात्मिकता की राह चुनने वाली महिलाएं काफी खुश और सुखी

By भाषा | Updated: September 24, 2019 06:22 IST

रोजगार के लिहाज से क्रिश्चियन महिलाओं की दर सबसे अधिक रही। उसके बाद हिंदू, बौद्ध, मुस्लिम और जैन महिलाएं रहीं। जाति के लिहाज से एसटी समुदाय से आने वाली महिलाओं में रोजगार दर अधिक रही और सामान्य श्रेणी से आने वाली महिलाओं में सबसे कम।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वेक्षण के अनुसार, सबसे कम खुश वे महिलाएं पायी गयीं जिनकी पारिवारिक आय 10,000 रुपये से कम है। सर्वेक्षण के नमूनों में सभी प्रमुख धर्मों को शामिल किया गया।

आरएसएस से जुड़े संगठन ‘दृष्टि’ द्वारा कराये एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि जिन महिलाओं ने आध्यात्मिकता की राह चुनी और जिनके पास परिवार तथा आय नहीं है वे दुनिया में सबसे खुशहाल हैं। यह अध्ययन 29 राज्यों, पांच केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया। इसमें सीमावर्ती इलाकों के 70 जिलों समेत 465 जिले शामिल किए गए।यह अध्ययन 2017-18 के दौरान दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र (डीएसएपीके) ने कराया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में अध्ययन रिपोर्ट जारी करेंगे। सर्वेक्षण के लिए 18 साल की आयु से अधिक की 43,255 महिलाओं का साक्षात्कार लिया गया जिनमें से केवल 6,000 महिलाओं ने आध्यात्मिकता का रास्ता चुना।दृष्टि की एक वरिष्ठ पदाधिकारी अंजलि देशपांडे ने बताया कि जिनके पास परिवार, आय नहीं थी और जो आध्यामिकता में लीन थीं उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक महिलाएं काफी खुश और सुखी पायी गयीं। सर्वेक्षण के अनुसार, सबसे कम खुश वे महिलाएं पायी गयीं जिनकी पारिवारिक आय 10,000 रुपये से कम है। सर्वेक्षण के नमूनों में सभी प्रमुख धर्मों को शामिल किया गया।इसमें कहा गया कि रोजगार के लिहाज से क्रिश्चियन महिलाओं की दर सबसे अधिक रही। उसके बाद हिंदू, बौद्ध, मुस्लिम और जैन महिलाएं रहीं। जाति के लिहाज से एसटी समुदाय से आने वाली महिलाओं में रोजगार दर अधिक रही और सामान्य श्रेणी से आने वाली महिलाओं में सबसे कम। सर्वेक्षण के अनुसार, शादीशुदा महिलाओं में खुशी का स्तर काफी अधिक पाया गया जबकि लिव-इन रिश्ते में रह रही महिलाएं बहुत कम खुश पायी गईं।

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील