लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी की शिकार महिलाओं का मुख्यमंत्री से मुआवजे के लिए पर्याप्त कोष सुनिश्चित करने का आग्रह

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:24 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में मानव-तस्करी की शिकार महिलाओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुआवजा प्रदान करने के लिए पर्याप्त धन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है जिससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिल सके।देह व्यापार के लिए मानव तस्करी की शिकार हुईं पीड़ित महिलाओं के तीन संगठन, ‘बंधनमुक्ति’, ‘उत्थान’ और ‘बिजोयिनी’ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री बनर्जी को पत्र लिखकर उनकी मदद करने का आग्रह किया है जिससे किसी भी पीड़िता को अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़े। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में तीन संगठनों की कुल मिलाकर 150 सदस्य हैं। पत्र में कहा गया, “हम जानते हैं कि 2015 में आपने तस्करी की शिकार महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'मुक्तिर आलो' नाम की एक योजना शुरू की थी, जिसने हमें आपसे सहायता मिलने की बहुत आस दी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारे जीवन की रक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि हमारा और हमारे परिवार का जीवन स्वस्थ और सुरक्षित हो।”पीड़ित महिलाओं ने लिखा, “ हमें उम्मीद है कि आपके समर्थन और निर्देश से, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़ित महिलाओं को मुआवज़ा देने के लिए जरूरी धन मिल सकता है।” उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात का भी आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप