लाइव न्यूज़ :

मप्र के शेष बचे 42 जिलों में भी खुलेगें महिला पुलिस थाने

By भाषा | Updated: March 16, 2021 17:26 IST

Open in App

भोपाल, 16 मार्च मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश के सभी जिलों में अब महिला थाने होंगे क्योंकि राज्य सरकार ने शेष बचे 42 जिलों में भी महिला थाना बनाने का निर्णय मंगलवार को किया ।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से वर्तमान में केवल 10 जिलों में ही महिला थाने कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने, अपराध दर्ज करने तथा उचित जांच सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शेष 42 जिलों में भी महिला पुलिस थाने स्थापित करने का फैसला किया है ।’’

उन्होंने बताया कि यह फैसला विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

कैबिनेट के अन्य फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने 2020-21 से 2024-25 तक पांच साल के लिए 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’’ शुरू करने का भी फैसला किया है।

मिश्रा ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार मत्स्य पालन क्षेत्र के एकीकृत विकास और प्रबंधन के लिए 481.66 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने दोपहर के भोजन योजना के तहत सप्ताह में तीन बार 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को दूध उपलब्ध कराने को फिर से शुरू करने का भी फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो