प्रमुख युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है : नौसेना प्रमुख

By भाषा | Published: December 3, 2021 03:52 PM2021-12-03T15:52:38+5:302021-12-03T15:52:38+5:30

Women officers have been deployed on major warships: Navy Chief | प्रमुख युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है : नौसेना प्रमुख

प्रमुख युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है : नौसेना प्रमुख

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना के प्रमुख युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के 15 प्रमुख युद्धपोतों पर अब तक लगभग 28 महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है और यह संख्या जल्द ही बढ़ने वाली है। नौसेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडमिरल कुमार ने कहा कि बल में विभिन्न भूमिकाओं में महिलाओं को शामिल करने और उन्हें जिम्मेदारियां देने के लिए नौसेना पूरी तरह तैयार है।

एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘महिलाओं को सशक्त बनाने के भारत सरकार के उद्देश्य के अनुरूप हमने नौसेना में महिला अधिकारियों के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान करने की दिशा में कदम उठाए हैं। लगभग सभी प्रमुख युद्धपोतों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में कैडेट के रूप में महिलाओं के प्रशिक्षण के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है। नौसेना प्रमुख ने कहा,‘‘नौसेना अपनी सभी इकाइयों में महिलाओं को विभिन्न भूमिकाओं में तैनात करने और उन्हें जिम्मेदारियां देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women officers have been deployed on major warships: Navy Chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे