लाइव न्यूज़ :

हिमाचल चुनाव: शिमला में प्रियंका गांधी का इंतजार कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली वित्त मंत्री सीतारमण के साथ सेल्फी, फोटो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2022 09:41 IST

इस घटना पर बोलते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी ओर हाथ हिलाते देखा, तो उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। वह अपने वाहन से उतरीं और उनसे मिलीं। उन्होंने (कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने) वित्त मंत्री के साथ सेल्फी ली।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वित्त मंत्री सीतारमण के साथ सेल्फी ली गई है। ये कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे थे तभी उनका सामना वित्त मंत्री से हुआ था।ऐसे में इस सेल्फी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शिमला:हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार अभियान के आखिरी दिन कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ गुरुवार को सेल्फी ली है। 

आपको बता दें कि सीतारमण राज्य की राजधानी में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आई थीं। ऐसे में भाजपा 12 नवंबर को होने वाले चुनावों में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटी है। 

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्होंने शिमला क्लब के पास मॉल रोड से गुजर रहे केंद्रीय वित्त मंत्री के काफिले को देखा। वाद्रा को दोपहर में माल रोड पर एक जन संपर्क अभियान में हिस्सा लेना था। 

सीतारमण के साथ मौजूद भाजपा के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी ओर हाथ हिलाते देखा, तो उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। वह अपने वाहन से उतरीं और उनसे मिलीं। उन्होंने (कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने) वित्त मंत्री के साथ सेल्फी ली।’’ 

महिला कांग्रेस प्रमुख की बात नहीं सुनी महिला कार्यकर्ता

सूत्रों के अनुसार, जब महिला कांग्रेस प्रमुख ने कांग्रेस का पटका पहने पार्टी समर्थकों को बुलाया, तो उन्होंने अपने नेता को अनसुना करते हुए कहा कि सीतारमण ने महिलाओं को गौरवान्वित किया है और वे उनके साथ सेल्फी लेना चाहती हैं। 

सीएम योगी ने कांग्रेस पर वोट बर्बाद न करने की सलाह दी

ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों से कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि अगर वह केंद्र में सत्ता में होती तो भारत की सीमाएं सुरक्षित नहीं होतीं, ना ही अनुच्छेद 370 निरस्त होता और ना ही अयोध्या में राम मंदिर बनता। 

अगर कांग्रेस होती सत्ता में तो कोविड के टीके नहीं मिलते- सीएम योगी

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुल्लू, मंडी और ऊना जिलों में चुनावी रैलियों में आदित्यनाथ ने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में होती तो देश नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा कोविड संकट के कुशल प्रबंधन से चूक जाता और करोड़ों भारतीयों को मुफ्त टीके नहीं मिले होते। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है, जहां कांग्रेस सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है। 

आदित्यनाथ ने पूछा कि क्या हिमाचल प्रदेश में ‘हर घर नल’ योजना लागू होती? क्या कांग्रेस कोविड के दौरान मुफ्त टीके और मुफ्त राशन दे पाती? योगी ने कहा, ‘‘जब कांग्रेस यह सब नहीं कर सकती और न ही आपके स्वास्थ्य की देखभाल कर सकती और न ही अच्छा शिक्षण संस्थान दे सकती है या यहां एम्स या आईआईटी स्थापित कर सकती है...तो कांग्रेस पर वोट क्यों बर्बाद करें।’’

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022हिमाचल प्रदेशनिर्मला सीतारमणप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील