लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला की मौत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:30 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय के बाहर एक पुरुष के साथ कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाली 24 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला ने 16 अगस्त को आत्मदाह की कोशिश की थी और वह 85 प्रतिशत तक जल गयी थी। सत्ताइस वर्षीय व्यक्ति 65 फीसदी तक जल गया था और उसकी शनिवार को मौत हो गयी थी। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, "मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।" महिला और पुरुष द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत एक मामला दर्ज किया था। पुलिस को संदेह था कि पुरुष ने ही महिला को यह कदम उठाने के लिए राजी किया था। पुलिस ने कहा कि महिला उत्तर प्रदेश में गाजीपुर की रहने वाली थी और 2019 में बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया था।इस मामले में सांसद पिछले दो साल से न्यायिक हिरासत में हैं। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले महिला ने अपने सहयोगी के साथ एक फेसबुक लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने अपनी पहचान का खुलासा किया और दावा किया कि उन्होंने 2019 में राय के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरोपी का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि दोनों ने यह अतिवादी कदम इसलिए उठाया क्योंकि एक अदालत ने बलात्कार के मामले में कथित तौर पर उम्र का गलत सबूत जमा करने पर जालसाजी के एक मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। महिला ने अपने फेसबुक वीडियो में वारंट का भी जिक्र किया था। महिला ने मार्च में उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर बलात्कार के अपने मामले को निष्पक्ष सुनवाई के लिए इलाहाबाद से दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। अगस्त में, वाराणसी की एक अदालत ने राय के भाई द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर जालसाजी मामले में महिला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर