लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में टीके की दोनों खुराक ले चुकी महिला की कोविड-19 से मौत, एक सप्ताह में दूसरा मामला

By भाषा | Updated: November 20, 2021 16:24 IST

Open in App

भोपाल, 20 नवंबर भोपाल में कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाली 54 वर्षीय महिला की कोविड-19 से मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा मामला है जब पूरा टीकाकरण करवाने के बाद भी किसी की कोविड-19 से मृत्यु हो गयी।

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ प्रभाकर तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से शनिवार को कहा कि यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में संक्रमण के कारण एक महिला की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि महिला कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुकी थी।

इस मामले में एम्स की जनसंपर्क शाखा से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

मृतक महिला के एक संबंधी और भोपाल के एक प्रसिद्ध डॉक्टर ने बताया कि रोगी को 15 नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एम्स, भोपाल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला की आयु 54 साल थी और गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 12.30 बजे एम्स भोपाल में उनकी मृत्यु हो गई। वह पूरी तरह से स्वस्थ थीं और उन्हें और कोई बीमारी नहीं थी। उन्हें केवल रक्तचाप की हल्की सी समस्या थी जो कि सामान्य है।’’

मृतक महिला के पति मध्य प्रदेश सरकार में डॉक्टर हैं।

इससे पहले रविवार रात को प्रदेश के इंदौर शहर में 69 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु कोविड-19 से हुई थी। उनका भी पूरा टीकाकरण हो चुका था।

शुक्रवार शाम तक मध्य प्रदेश में 7,92,999 कोरोना वायरस संक्रमित मिल चुके है। इनमें से अब तक 10,525 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए