लाइव न्यूज़ :

चार बार वैक्सीन ले चुकी महिला इंदौर एयरपोर्ट पर मिली कोरोना संक्रमित, दुबई जाने की थी तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: December 30, 2021 14:56 IST

इंदौर में एक ऐसी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है जिसने चार बार वैक्सीन ली थी। महिला ने दो अलग-अलग देशों में अलग कंपनी की वैक्सीन ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर हवाई अड्डे पर महिला कोरोना संक्रमित मिली।महिला दुबई की फ्लाइट पर सवार होने वाली थी, उससे पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।महिला की उम्र 30 साल है, वह वैक्सीन की दो अलग-अलग कंपनियों की कुल चार खुराक ले चुकी थी।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने बुधवार को एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाने के बाद दुबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में सवार होने से रोक दिया। दिलचस्प बात यह है कि महिला दो अलग-अलग कोविड वैक्सीन के कुल चार खुराक ले चुकी है।

महिला की उम्र 30 साल है और उसने अलग-अलग देशों में कोविड टीकों की ये चार खुराक ली थी। महिला का मंगलवार को टेस्ट निगेटिव आया था पर अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी में शामिल होने आई थी महिला

इंदौर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने बताया है कि महिला में कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि महिला 12 दिन पहले महू में अपने एक करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी।

दुबई लौटते समय नियमों के अनुसार उनका रैपिड आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया और फिर इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस साल जनवरी से अगस्त के बीच महिला को चार बार कोरोना टीका लग चुका है। महिला को सिनोफार्म और फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगी है।

इंदौर के स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी प्रियंका कौरव ने कहा, 'मानक के अनुसार साप्ताहिक इंदौर-दुबई फ्लाइट के लिए रैपिड  आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जाते हैं और इसके तहत 89 यात्रियों का टेस्ट किया गया। उनमें से एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित मिली है।'

बताते चलें कि इंदौर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के नौ पुष्ट मामले पहले ही मिल चुके हैं। इस बीच इंदौर में कोविड-19 के नए मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 32 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 1,53,631 पर पहुंच गई है, इनमें से 1,395 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंदौरदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए