लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के महोबा में महिला, तीन बच्चे मृत मिले

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:38 IST

Open in App

महोबा, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में धारदार हथियार से गला रेतकर तीन बच्चों की हत्या कर दी गयी जबकि उनकी मां का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महोबा जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधा सिंह ने बताया कि कुलपहाड़ कस्बे के कठबरिया मोहल्ले में शनिवार की सुबह घर में कल्याण सिंह यादव के बेटे विशाल (11), बेटी आरती (नौ) और अंजली (सात) के शव मिले, जबकि उसकी पत्नी सोनम (35) का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों का गला धारदार हथियार से रेता हुआ प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला और उसके तीनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि कल्याण के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व कल्याण और उसकी पत्नी सोनम के बीच विवाद चल रहा था। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दो दिन पहले पति-पत्नी में समझौता भी कराया था।

उन्होंने बताया कि कल्याण से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए