लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में महिला एसआई ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:47 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज (पीटीसी) में एक महिला उप निरीक्षक (एसआई) ने रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि कृष्णा जिले की निवासी एसआई, के. भवानी (25) ईस्ट गोदावरी जिले में सखिनेतीपल्ली पुलिस थाने में तैनात थी और वह पीटीसी विजयनगरम में एक सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रविवार को लौटने वाली थी। एसआई का शव पीटीसी के एक छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। विजयनगरम पुलिस अधीक्षक पी. अनिल कुमार ने कहा, “उसने विशाखापत्तनम में शनिवार को अपने भाई को कॉल कर बताया था कि प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो चुका है। उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।” महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनव नियुक्त आरक्षी अपराधों की प्रवृत्ति के बारे में अद्यतन रहें : दिल्ली पुलिस आयुक्त

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो