लाइव न्यूज़ :

मंत्री के बेटे को फटकार लगाने वाली महिला पुलिसकर्मी बनना चाहती है आईपीएस अधिकारी सुनीता यादव

By भाषा | Updated: July 17, 2020 06:04 IST

सूरत की महिला कांस्टेबल सुनीता यादव का दावा है कि घटना के बाद उन्होंने सेवा से इस्तीफा दे दिया जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उसके दावे से इनकार किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसुनीता यादव ने अब आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की है। फिलहाल छुट्टी पर चल रही सुनीता मीडिया से दूरी बरकरार रख रही हैं।

सूरत: लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर गुजरात के मंत्री के बेटे को फटकार लगाने के लिये लोगों की वाहवाही बटोरने वाली सूरत की महिला कांस्टेबल सुनीता यादव ने अब आईपीएस अधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की है।

यादव ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया कि अगर उसके पास एक आईपीएस अधिकारी की शक्तियां होतीं तो वह मंत्री के बेटे से जुड़े मामले को ज्यादा बेहतर तरीके से संभाल सकती थीं। फिलहाल छुट्टी पर चल रही सुनीता मीडिया से दूरी बरकरार रख रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें लोक सेवा की कठिन परीक्षा के लिये अपनी तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये छुट्टी की जरूरत थी। यह युवा कांस्टेबल तब सुर्खियों में आई जब कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन और कर्फ्यू के कथित उल्लंघन पर उसने मंत्री के बेटे और उसके दो दोस्तों को रोका था। यह पूरा मामला कैमरे पर कैद हो गया था। उन्होंने कहा, “आईपीएस अधिकारी बनना हमेशा से मेरा लक्ष्य था। लेकिन मुझे तैयारी के लिये ज्यादा वक्त नहीं मिलता था।”

सुनीता ने कहा, “तभी तीन साल पहले मेरा चयन लोक रक्षक (तय वेतन कांस्टेबल) में हो गया। उस समय मुझे यह अहसास नहीं था कि रैंक भी महत्वपूर्ण होता है।” इस महिला कांस्टेबल का दावा है कि घटना के बाद उन्होंने सेवा से इस्तीफा दे दिया जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उसके दावे से इनकार किया है। 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील