लाइव न्यूज़ :

लेन-देन के विवाद में महिला की हत्या

By भाषा | Updated: March 13, 2021 14:24 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 13 मार्च उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रुपयों के लेन-देन के चलते एक महिला की कथित रूप से पीट-पीटकर तथा गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के 18 घंटे बीत जाने के बावजूद परिजन ने पुलिस को सूचित नहीं किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने शनिवार को बताया थाना कलान अंतर्गत चरणोक गांव में रहने वाली गीता देवी (30) ने गांव के ही अपने चचिया ससुर नंदराम को 35 सौ रुपये उधार दिए थे और जब उसने नंदराम से रुपये मांगे तो उन्होंने वापस नहीं किए, जिसके बाद महिला ने नंदराम का मोबाइल छीन लिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गुस्से में आकर गीता के चचिया ससुर ने गांव के ही अपने दोस्त जबर सिंह के साथ मिलकर शुक्रवार शाम उसको उसके घर में घुस कर उसे पीटा तथा कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों ने महिला को धारदार हथियार से भी गोदा, और घटना के समय महिला का पति राज खिलाड़ी कलान की बाजार में दुकान लगाने गया था।

बाजपेई ने बताया कि मृतका का पति जब घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वह रोता रहा और शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मरने वाली महिला के चचिया ससुर और आरोपी नंदराम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी जबर सिंह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?