लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में महिला मंत्री ने अदालत में गवाही दी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:13 IST

Open in App

लखनऊ, 18 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के परिवार की महिलाओं व उनकी 12 वर्षीय बेटी के लिए कथित अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में यहां सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए कोर्ट) अदालत में शनिवार को राज्य की महिला मंत्री की गवाही मुख्य साक्ष्‍य के रूप में दर्ज की गई।

एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्‍यायाधीश पवन कुमार राय ने मामले में उत्‍तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री का बयान शनिवार को मुख्य साक्ष्य के रूप में दर्ज किया।

अदालत ने आरोपियों के वकीलों के उनसे जिरह करने के लिए एक अक्टूबर की तारीख तय की है।

राज्‍य मंत्री शनिवार को इस मामले में अदालत में उपस्थित हुईं और अपना बयान दिया। दोपहर करीब सवा दो बजे गवाही शुरू हुई, जो तीन बजे समाप्त हो गई।

उल्लेखनीय है कि उक्त भाजपा नेता की मां ने 22 जुलाई, 2016 को इस मामले की नामजद प्राथमिकी राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज में आंबेडकर प्रतिमा के पास उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया तथा धरना प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील