लाइव न्यूज़ :

दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, युवक-युवती का शव मिला

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:38 IST

Open in App

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला द्वारा अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं एक युवक व युवती का शव पानी के टैंक में मिला।पुलिस ने बताया कि धोरीमन्ना पुलिस थानाक्षेत्र में मीठड़ा गांव में अर्जुनराम (20) और लक्ष्मी (19) का शव बृहस्पतिवार को पानी के टैंक में मिला। दोनों बुधवार को घर से लापता थे। उन्होंने बताया कि अर्जुन मीठडा गांव का निवासी था और लक्ष्मी पास के गांव चैनपुरा की रहने वाली थी। थानाधिकारी हरचंद राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।उन्होंने बताया कि विष्णु गांव में 30 वर्षीय मोहिनी देवी ने अपने दो बच्चों मैना (4) और चार माह के गोविंद के साथ खेत में बने कुंए में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक समस्याओं के चलते वह मानसिक तौर पर परेशान थी, इसलिये उसने बृहस्पतिवार को कुंए में छलांग लगा दी।उन्होंने बताया कि दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए