लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोलकाता में महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी, दोस्त पर हमला

By भाषा | Updated: November 13, 2021 12:52 IST

Open in App

कोलकाता, 13 नवंबर दक्षिण कोलकाता के बेहाला इलाके में एप आधारित एक टेक्सी ड्राइवर द्वारा एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी और उसके मित्र पर हमला करने की एक घटना शनिवार को सामने आई।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला पत्रकार एक समाचार चैनल में काम करती है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सत्येन रॉय-जेम्स लोंग रोड क्रॉसिंग पर उस वक्त हुई जब महिला साल्ट लेक के सेक्टर पांच स्थित अपने कार्यालय से स्कूटर पर अपने मित्र के साथ घर लौट रही थी।

उन्होंने बताया कि बेहाला पुलिस थाने में महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की रात कार का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने उसे सड़क पर गिराने के लिए कई दफे स्कूटर को टक्कर मारने की कोशिश की। साथ ही उसने रास्ता रोकने की भी कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्येन रॉय रोड-जेम्स लोंग रोड क्रॉसिंग पर महिला पत्रकार ने अपनी स्कूटर रोकी और ड्राइवर का विरोध किया।’’

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान ड्राइवर ने कथित तौर महिला पर हमला किया और उसके साथ छेड़खानी की। साथ ही उसने उसके मित्र के साथ भी मारपीट की।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने गाड़ी की फोटो हमें दी और उसके बाद हमने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। जब ड्राइवर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था उसी वक्त महिला ने गाड़ी की तस्वीर खींच ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए