लाइव न्यूज़ :

पनवेल रेलवे स्टेशन पर ‘एक रुपया क्लिनिक’ में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, यह 11वीं घटना, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

By भाषा | Updated: November 21, 2019 16:12 IST

‘एक रुपया क्लिनिक’ के सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि इस तरह की यह 11वीं घटना है, जब महिला यात्री का प्रसव कराया गया है। हार्बर लाइन पर नेरुल से पनवेल की यात्रा कर रही मनीषा काले को सफर के दौरान प्रसव पीड़ा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. घुले ने बताया, ‘‘हमारे पनवेल केंद्र के रात्रि प्रभारी डॉ. विशाल वाणी को स्टेशन प्रबंधक का फोन आया।काले ने डॉक्टर और रेलवे कर्मचारियों की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया।

महाराष्ट्र के पनवेल रेलवे स्टेशन पर ‘एक रुपया क्लिनिक’ में गुरुवार की सुबह 18 वर्षीय एक महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘एक रुपया क्लिनिक’ के सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि इस तरह की यह 11वीं घटना है, जब महिला यात्री का प्रसव कराया गया है। हार्बर लाइन पर नेरुल से पनवेल की यात्रा कर रही मनीषा काले को सफर के दौरान प्रसव पीड़ा हुई।

डॉ. घुले ने बताया, ‘‘हमारे पनवेल केंद्र के रात्रि प्रभारी डॉ. विशाल वाणी को स्टेशन प्रबंधक का फोन आया और काले ने डॉक्टर और रेलवे कर्मचारियों की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया।’’ उन्होंने बताया कि माँ और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं और आगे की देखभाल के लिए दोनों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यात्रियों को गंभीर हालत में सफलतापूर्वक उपचार प्रदान करने के लिए हमारे ‘एक रुपया क्लिनिक’ के कर्मचारियों पर हमें गर्व है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप