लाइव न्यूज़ :

जानलेवा तूफान के दौरान पैदा हुई बच्ची, नाम रखा "फोनी"

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 3, 2019 18:27 IST

फोनी के कारण अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारों के अनुसार तूफान के ओडिशा समुद्री तट से टकराते समय हवा की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटा रही।

Open in App

चक्रवाती तूफान फोनी के दौरान शुक्रवार को भुवनेश्वर के रेलवे अस्पताल में 32 साल की महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजन ने इस बच्ची का नाम "फोनी" रखा है। यह महिला एक रेलवे कर्मचारी है। महिला और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।

अब तक 3 लोगों की मौत

भीषण चक्रवाती तूफान फोनी आज सुबह (शुक्रवार) ओडिशा के पुरी के नजदीक समुद्री तटीय इलाकों से टकरा गया। फोनी के कारण अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारों के अनुसार तूफान के ओडिशा समुद्री तट से टकराते समय हवा की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटा रही।

11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

इस बीच राज्य सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और लोगों से शुक्रवार को घरों में रहने की सलाह दी। माना जा रहा है कि तूफान से तटीय इलाकों से टकराने की पूरी प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे की होगी। तूफान से निपटने के लिए सारे इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने भी राहत इंतजाम में अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया है। एनडीआरएफ की भी 81 टीमें तैनात की गई हैं।

200 से ज्यादा ट्रेन रद्द

रेलवे ने बताया है कि करीब 223 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं। रेलवे ने बताया कि कोलकाता-चेन्नई रूट पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों सहित 223 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी शामिल है।

टॅग्स :चक्रवात फोनीब्रेकिंग न्यूजओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील