लाइव न्यूज़ :

गुजरात में महिला डॉक्टर ने मां और बहन की हत्या की, खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:24 IST

Open in App

गुजरात में एक डॉक्टर ने यहां आत्महत्या करने के प्रयास में नींद की गोलियां अधिक खाने से पहले अपनी मां और बहन को नशीली दवाओं के इंजेक्शन लगाकर कथित तौर पर मार डाला। हालांकि आरोपी बच गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. दर्शना प्रजापति (30) ने शनिवार की रात कटग्राम इलाके में अपनी मां मंजुलाबेन (59) और बहन फाल्गुनी (28) को नशीली दवाओं का इंजेक्शन लगाया, जिससे रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उसने बड़ी संख्या में नींद की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया लेकिन वह बच गई। फिलहाल उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), डी-प्रभाग, डीजे चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मंजुलाबेन और फाल्गुनी दोनों की मौत अधिक मात्रा में ड्रग लेने के कारण हुई, जबकि डॉ. दर्शना का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।’’ डॉ दर्शना ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी है। चावड़ा ने कहा, ‘‘क्योंकि उसकी मां और बहन उस पर निर्भर थीं, इसलिए वह खुद को मारने से पहले उनकी जान लेना चाहती थी। उसने कहा कि उसने उन्हें नींद की दवा का इंजेक्शन लगाया था।’’ डा. दर्शना अपनी मां, बहन, भाई और भाभी के साथ चौकबाजार थाना क्षेत्र के कतरगाम मोहल्ले के सहजानंद सोसाइटी में रह रही थी। घटना के वक्त उसका भाई और भाभी घर से बाहर थे। उन्होंने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने डॉक्टर का बयान दर्ज कर लिया है। विस्तृत जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील