लाइव न्यूज़ :

सहकर्मी की हत्या के आरोप में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:04 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर नवी मुंबई के पनवेल में पिछले महीने एक वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले 54 वर्षीय पुलिसकर्मी की कथित हत्या के मामले में एक महिला कांस्टेबल और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पनवेल रेलवे स्टेशन के पास 15 अगस्त की रात एक कार ने पुलिस नायक शिवाजी एम सनप को टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पत्नी द्वारा संदेह जताए जाने के बाद पुलिस ने हत्या के कोण से जांच शुरू की और आखिरकार मुंबई के नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में सनप की सहयोगी कांस्टेबल शीतल पनसारे (29) और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। सनप पुणे में रहते थे जहां से वह पनवेल होते हुए रोजाना मुंबई जाते थे।

अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पनवेल पुलिस की एक टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पाया गया कि 15 अगस्त को दो लोग कुर्ला रेलवे स्टेशन से सनप का पीछा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला कि सनप और पनसारे के बीच अच्छा तालमेल नहीं था और पनसारे की शिकायत पर सनप के खिलाफ 2019 में यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों विशाल बबन जाधव और गणेश लक्ष्मण चौहान ने पूछताछ में खुलासा किया कि पनसारे ने सनप की हत्या की साजिश रची और उसे दुर्घटना का मामला दिखाने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए