लाइव न्यूज़ :

शादी से इनकार पर जली युवती की मौत, मुक़दमा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 11:59 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र) 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने दो दिन पहले प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी कल रात इलाज के दौरान मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

घटना के बाद पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था और बाद में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भेज दिया गया था जहां उसकी मौत हो गयी । प्रेमी युगल अलग-अलग संप्रदाय के थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी युवती का सिराथू कस्बे के ही अच्छे सोनकर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके बाद बीते 24 दिसंबर को अच्छे ने शादी से इनकार कर दिया ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती ने किरासन तेल डाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया था । उनहोंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया जहां बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने अच्छे सोनकर के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए