लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में महिला हुई आवारा कुत्तों के हमले का शिकार, टूटी टांग लिये पहुंची एम्स के ट्रॉमा सेंटर, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 15, 2023 15:02 IST

देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में इन दिनों आवारा कुत्तों का खौफ छाया हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में छाया हुआ है आवारा कुत्तों का खौफये आवार कुत्ते कभी-कभी आक्रामक हो जाते हैं और राहगीरों पर हमला करके उन्हें घायल कर देते हैंइसी तरह की घटना में आवारा कुत्तों ने एक महिला को किया घायल, इलाज के लिए एम्स में हुई भर्ती

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में इन दिनों आवारा कुत्तों का खौफ छाया हुआ है। सड़क पर खुलेआम घुमने वाले ये आवार कुत्ते कभी-कभी बेहद आक्रामक हो जाते हैं और रास्ते में गुजरने वाले राहगीर पर हमला करते उन्हें घायल कर देते हैं।

कुत्तों द्वारा फैलाये गये आतंक की कड़ी में एक घटना उस समय जुड़ गई जब आवारा कुत्तों ने एक महिला अपने आवासीय परिसर में आवारों कुत्तों के एक झुंड द्वारा किये हमला की शिकार हो गई। समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार खूंखार कुत्तों के हमले के दौरान महिला के पैर में फ्रैक्चर आ गया। जिस कारण उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी सर्जरी की गई है।

बताया जा रहा है कि कुत्तों के हमले की घटना के आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला महिला उस वक्त कुत्तों के हमले की शिकार हो गई, जब वो अपने फ्लैट से सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी।

महिला जब सीढ़ियों से उतर रही थी तो ठीक उसी वक्त पांच से छह कुत्ते उसकी ओर दौड़ते हुआ ऐये और उनमें से एक महिला से टकरा गया, जिससे वह लड़खड़ा गई और पैर मुड़कर गिर गई। इस पूरे मामले में राहत देने वाली बात यह रही की महिला के गिरने के बाद कुत्ते उस पर हमला किये बिना वहां से भाग गये।

खबरों के अनुसार इस हादसे में घायल होने वाली महिला का नाम अनु डोगरा बताया जा रहा है, जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीक के एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।

मालूम हो कि इन दिनों आवारा कुत्तों से जुड़ी ऐसी घटनाएं लगातार देखने को मिल रही हैं। कुछ दिनों पूर्व ही दि्लली से सटे गाजियाबाद में कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत तक हो चुकी है। कुत्तों के हमले के वीडियो लगातार सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं और इनके कारण समाज में चिंता के साथ भय भी पैदा हो रहा है।

यही कारण है कि दिल्ली-एनसीआर के कई आवास परिसरों में रहने वाले लोगों को आवासीय परिसर के भीतर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया जा रहा है। लेकिन बावजूद उसके कुत्तों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

टॅग्स :एम्सदिल्लीNCRनॉएडागाजियाबादगुरुग्रामGurugram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप