लाइव न्यूज़ :

राखी बांधकर लौट रही महिला और उसकी बेटी की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:37 IST

Open in App

बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात अपने मायके से भाई को राखी बांधकर पति के साथ मोटरसाइकिल पर लौट रही एक महिला (25) और उसकी डेढ़ साल की बेटी की अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घायल व्यक्ति को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पहाड़गंज की रहने वाली बिटोला (25) अपनी बेटी को लेकर पति के साथ अपने मायके शाहजहांपुर गई थी। राखी बांधकर लौटते समय रविवार रात नौ बजे फरीदपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मेंगीनगला के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्‍होंने बताया कि हादसे में बिटोला देवी और उनकी डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची फरीदपुर पुलिस ने राहुल (25) को बरेली शहर के निजी अस्पताल भर्ती कराया और मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल