लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कन्नड़ जिले में कुछ ही मिनट के अंदर युवक को कोविड-19 की दो खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:55 IST

Open in App

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में सुलिया तालुक के एक स्कूल में भीड़भाड़ वाले टीकाकरण केंद्र पर 19 वर्षीय एक युवक को कुछ ही मिनट के अंतराल पर कोविशील्ड की दो खुराकें लगा दी गईं। सुलिया तालुक के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. नंदकुमार ने कहा कि केंद्र पर युवक को तीन घंटे तक निगरानी में रखा गया और फिर घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य अधिकारी बुधवार से ही उसके घर पर उस युवक पर नजर रखे हुए हैं और बृहस्पतिवार तक उस पर टीके का कोई विपरीत असर नहीं देखा गया। तालुक में कोटेलू का रहने वाला श्रमिक के. बी. अरूण बुधवार को सुलिया तालुक में दुग्गलकडा उच्च विद्यालय में टीकाकरण केंद्र पर गया था जहां एक स्वास्थ्य सहायक ने उसे टीका लगा दिया। वह एक कमरे में प्रतीक्षा कर रहा था तभी उसी कर्मचारी ने उसे टीके की दूसरी खुराक लगा दी। डॉ. नंदकुमार ने बताया कि भ्रम इसलिए हो गया कि टीका लगवाने के बाद युवक वहां से नहीं गया। उसे लगा कि यात्रा के लिए टीके की दो खुराक लगवाना जरूरी है। नर्स भी मास्क लगाए युवक को नहीं पहचान पाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील