लाइव न्यूज़ :

बिहार में 10 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक हो चुकी हैं 68 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2020 04:17 IST

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस के 481 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9988 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में इस महामारी से अबतक 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।मंगलवार को 481 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,988 हो गई।

पटना। बिहार में कोविड-19 से पांच गत 24 घंटे में पांच और लोगों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी से अबतक 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं इस अवधि में 481 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर मंगलवार को राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,988 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले मंगलवार को (गत 24 घंटे में) रोहतास जिले में दो तथा पूर्वी चंपारण, गया एवं नालंदा में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 68 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में छह, दरभंगा, रोहतास एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय एवं नालंदा में चार-चार, गया, जहानाबाद, खगड़िया, नवादा एवं वैशाली में 03—03, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मरीज की मौत शामिल है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस से संक्रमण के 481 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में मंगलवार को राज्य में कुल संक्रमितों का संख्या बढ़कर 9,988 हो गई। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 9,988 मामलों में से पटना के 735, भागलपुर के 497, मधुबनी के 456, बेगूसराय के 452, सिवान के 419, मुंगेर के 364, समस्तीपुर के 362, रोहतास के 342, कटिहार के 340, मुजफ्फरपुर के 313, दरभंगा एवं नवादा के 306-306 मामले शामिल हैं।

इसके अलावा खगड़िया के 304, पूर्णिया के 297, गोपालगंज के 256, जहानाबाद के 252, सुपौल के 250, नालंदा के 235, बांका के 233, औरंगाबाद के 230, भोजपुर के 229, बक्सर के 227, पूर्वी चंपारण के 217, सारण के 212, गया के 210, मधेपुरा के 203, पश्चिम चंपारण के 199, वैशाली के 188, कैमूर के 181, सहरसा के 176, किशनगंज के 168, शेखपुरा के 153, सीतामढ़ी के 142, लखीसराय एवं अररिया के 127-127, अरवल के 110, शिवहर के 91 तथा जमुई जिले के 79 मामले शामिल हैं। बिहार में अबतक 2,20,890 नमूनों की जांच की गई है और कोरोना वायरस संक्रमित 7,544 मरीज ठीक हुए हैं।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब