लाइव न्यूज़ :

चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के तार पाकिस्तान से: मिश्रा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:38 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि इंदौर में हाल ही में हुई चूड़ी वाली घटना के बाद थाने का घेराव करने एवं भड़काऊ संदेश फैलाने के मामले में गिरफ्तार किये गये चार लोगों में से एक व्यक्ति अल्तपश खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अल्तमश खान नाम का यह व्यक्ति ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से भी जुड़ा है। ओवैशी हैदराबाद से सांसद हैं। पुलिस ने अल्तमश खान सहित अतिवादी विचारधारा से प्रेरित चार लोगों को इंदौर शहर में कुछ घटनाओं पर लोगों में असंतोष की भावना जगाने एवं शहर के अलग-अलग स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश रचने से जुडे़ भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इंदौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में शामिल और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़े आरोपी अल्तमस खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं।’’ उन्होंने कहा कि अल्तमस के पास से पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं, जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था। मिश्रा ने कहा कि अल्तमश ने इंदौर में हाल ही में हुई चूड़ी वाली घटना के बाद इंदौर में थाने का घेराव किया था। उसके पास से तमाम आपत्तिजनक इस तरह के वीडियो एवं ऑडियो मिले हैं जो प्रदेश की शांति भंग करने को काफी थे। उन्होंने कहा कि अल्तमश सहित जो चार लोग इंदौर में गिरफ्तार किये गये हैं और उनसे अभी पूछताछ जारी है। मालूम हो कि पुलिस ने इंदौर में सांप्रदायिक दंगों की साजिश नाकाम करने का दावा करते हुए कथित तौर पर अतिवादी विचारधारा से प्रेरित चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया। इन चारों के खिलाफ भादंवि की धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। वे शहर में हाल की कुछ घटनाओं पर लोगों में असंतोष की भावना जगाने एवं शहर के अलग-अलग स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश रचने से जुडे़ भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर फैला रहे थे। इंदौर के गोविंद नगर मोहल्ले में 22 अगस्त को महिलाओं को चूड़ियां बेचते समय फर्जी नाम का इस्तेमाल करने पर 25 वर्षीय तस्लीम अली की पिटाई कर दी गई थी। मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया।तस्लीम अली के खिलाफ दर्ज शिकायत पर पुलिस ने अली को 13 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने के आरोप में पॉस्को के तहत गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप